फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलेशिया के पर्यटकों ने किया यमुना एक्सप्रेसवे पर हंगामा, पुलिस ने कराया शांत

Wed, 05 Feb 2020 03:36 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेसवे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मंगलवार की रात मलेशिया के पर्यटकों ने यमुना एक्सप्रेसवे पर हंगामा किया। देर शाम नौ पर्यटक दिल्ली से आगरा ताजमहल देखने के लिए आए थे। उन्होंने एक ट्रेवलर गाड़ी को बुक किया था। लेकिन गाड़ी रास्ते में पंक्चर हो गई।
विज्ञापन


चालक गाड़ी को साइड में खड़ा कर टायर बदलने के प्रयास कर रहा था, जिसमें देरी हो गई। इस बात को लेकर पर्यटक गुस्सा गए और हंगामा करने लगे। किसी ने गाड़ी में लात मार दी जिससे गाड़ी का एक पाइप टूट गया।

वहां से गुजर रही जेपी ग्रुप की पेट्रोलिंग टीम ने जब हंगामा होता देखा तो पीआरवी को सूचना दी। पीआरवी ने पर्यटकों को समझाबुझाकर शांत कराया और पर्यटकों को रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें