जीत दर्ज करने वाले प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र देते चुनाव अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव के नतीजे बुधवार को आ गए। आगरा जनपद में हुई मतगणना में एक स्थान पर कांटे का मुकाबला देखने को मिला। प्रधानी के चुनाव में एक प्रत्याशी ने 13 वोटों से जीत हासिल की है।
बुधवार को प्रधान पद के उपचुनाव की मतगणना शांतिपूर्वक संपन्न हुई। पिनाहट और जैतपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायतों में प्रत्याशियों ने रोमांचक जीत हासिल की है। मतगणना सुबह शुरू हुई थी और तीन से चार घंटे में संपन्न हो गई। इस दौरान उपजिलाधिकारी सहित पुलिसफोर्स मौजूद रहा।
ब्लॉक पिनाहट की ग्राम पंचायत शाहपुर खालसा से नेमचंद ने 13 वोटों से जीत हासिल की। वहीं ब्लॉक जैतपुर के ग्राम पंचायत कमतरी चौबेकापुरा से नारायण सिंह ने 29 वोटों से अपने प्रतिद्वंद्वियों को हराकर जीत दर्ज की। दोनों ग्राम पंचायतों में चुनाव अधिकारियों ने जीत दर्ज करने वाले प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र दिए हैं।
दोनों ग्राम पंचायतों में वर्तमान प्रधान के निधन के बाद दोबारा प्रधान पद के उपचुनाव हुए थे। जीते हुए प्रत्याशियों का ग्रामीणों ने फूल माला डालकर स्वागत किया है। विजयी प्रत्याशियों का कहना है कि ग्राम पंचायत में जनता और विकास के लिए कार्य करेंगे।