सिढ़पुरा। क्षेत्र के एक युवक को तमंचा सहित फोटो वायरल करना महंगा पड़ गया। आरोपी को पुलिस ने तमंचा व एक कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। उसे जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
क्षेत्र के ग्राम ठाठी निवासी कांती का फोटो 315 बोर तमंचा सहित सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। यह फोटो वायरल होते हुए पुलिस तक पहुंच गई। मामले को पुलिस अधीक्षक अर्पणा रजत कौशिक ने गंभीरता से लिया। उन्होंने कार्रवाई के निर्देश दिए। पटियाली के सीओ विजय कुमार राणा के नेतृत्व में थाना पुलिस की टीम गठित की गई।
पुलिस ने उसकी गिरफ्तार के लिए प्रयास शुरु कर दिए। शुक्रवार को पुलिस को मुखबिर से उसके गांव में होने की सूचना मिली। पुलिस ने उसे सूचना पर गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 315 बोर का तमंचा और एक कारतूस भी बरामद किया है। कोतवाली प्रभारी राधेश्याम सिंह ने बताया कि तमंचा सहित फोटो वायरल करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसे जेल भेजने की कार्रवाई की है।