फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कोर्ट के आदेश पर 9 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

Fri, 28 Jun 2024 11:50 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। मकान पर धोखाधड़ी और फर्जी तरीके से बैनामा कराने एवं मकान पर कब्जा करने के आरोप में सीजेएम न्यायालय के आदेश पर नौ आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने धोखाधड़ी, लूट सहित कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

यह मामला अलीगढ़ निवासी करिश्मा शर्मा के द्वारा दर्ज कराया गया। करिश्मा अलीगढ़ के कुंदननगर नौरंगाबाद की रहने वाली है। उनका आरोप है कि आरोपियों ने उनके मोहनपुरा में स्थित मकान का फर्जी तरीके से बैनामा आरोपी वीरेंद्र कुमार आदि से करा लिया।
अब फर्जी बैनामा के आधार पर आरोपियों ने मकान में तोडफ़ोड़ कर दी और उनके मकान में रखा कीमती सामान, कपड़े, बर्तन, आभूषण लूट लिए। न्यायालय के आदेश पर सभी नौ आरोपी वीरेंद्र कुमार, विभा, गजेंद्र, जितेंद्र, पुष्पलता, निखिल कुमार, रुद्रप्रताप सिंह, दलवीर एवं रतेंद्र सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। कोतवाली पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें