डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय
आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की परीक्षा के संबंध में कुलपति ने रविवार को नोडल प्रभारियों के साथ जुबली हाल में बैठक की। कुलपति ने निर्देश दिया कि परीक्षा केंद्रों को परीक्षा शुरू होने से आधे घंटे पहले ही प्रश्नपत्र उपलब्ध कराए जाएं। तीनों पाली की परीक्षा के प्रश्नपत्र एक साथ न भेज दिए जाएं। प्रत्येक पाली के प्रश्नपत्र प्रत्येक पाली में दिए जाएं।
कुलपति प्रो. अशोक मित्तल ने कहा कि परीक्षा केंद्र पर प्रश्नपत्र भेजने और वहां से कापियां मंगाने के समय का ध्यान रखा जाए तो बहुत अपने आप ठीक हो जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि किसी परीक्षा केंद्र से नोडल पर कापियां देर से भेजी जा रही हैं तो इसकी सूचना कंट्रोल रूम में तत्काल दी जाएं।
नोडल अधिकारियों को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी और परीक्षा की सुचिता बनाए रखनी होगी। कुलपति ने कहा कि कुछ और केंद्रों की भी शिकायतें मिली हैं, उन पर भी नजर रखी जा रही है। नोडल अधिकारियों से कहीं से कोई सूचना मिले तो जानकारी जरूर दें।