फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सौ दिवसीय क्षय रोगी खोजो अभियान को सफल बनाएं

Fri, 31 Jan 2025 11:17 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
सीएमओ कार्यालय पर शपथ दिलाते सीएमओ डॉ. आरसी गुप्ता। स्रोत स्वास्थ्य विभाग - फोटो : सीएमओ कार्यालय पर शपथ दिलाते सीएमओ डॉ. आरसी गुप्ता। स्रोत स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
मैनपुरी। क्षय रोग की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से सौ दिवसीय क्षय रोगी खोजो अभियान चलाया जा रहा है। अभियान की सफलता के लिए शुक्रवार को सीएमओ ने अपने कार्यालय में अभियान से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों को शपथ दिलाई। सीएमओ ने कहा कि क्षय रोग मुक्त जिला बनाने के लिए सभी अधिकारी और कर्मचारी के साथ आमजन सहयोग करें।
विज्ञापन

सीएमओ ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग का लक्ष्य है कि देश को क्षय रोग मुक्त किया जाए। इसके लिए सौ दिवसीय क्षय रोगी खोजो अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में आशा और एएनएम के साथ स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को जिम्मेदारी दी गई। आशा घर-घर जाकर लोगों की जांच करने का कार्य कर रही हैं। सीएमओ ने अधिकारियों और कर्मचारियों को शपथ दिलाते हुए कहा कि सभी अभियान की सफलता के लिए अपना सहयोग प्रदान करें।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. आशुतोष कुमार, डॉ. सुरेंद्र सिंह, डॉ. राजविक्रम, रविंद्र सिंह गौर, प्रबल सिंह, अनिल यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें