मैनपुरी। शासन ने यू डाइस प्लस पर छात्र-छात्राओं की बायोमेट्रिक अपडेट कराने के निर्देश दिए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक ने जिले के सभी कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को पत्र जारी किया है। पत्र में कहा गया है कि प्रधानाचार्य जल्द अभिभावकों की मदद से छात्र-छात्राओं की बायोमेट्रिक अपडेट कराना सुनिश्चित करें।
जिला विद्यालय निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि पांच वर्ष से कम आयु के बच्चों का आधार नामांकन केवल लैक्टुअल इमेज और डेमोग्राफिक विशेषताओं को कैप्चर करके बनाया जाता है। फिंगरप्रिट और आईरिस की कोर की बायोमेट्रिक्स चरण कैप्चर नहीं किये जाते हैं जो एमबीयू-1 कहा जाता है। पांच वर्ष से अधिक 15 वर्ष की आयु प्राप्त करने पर बच्चों को तीनों बायोमेट्रिक्स को एक साथ अपडेट कराना आवश्यक है।
जिला विद्यालय निरीक्षक ने कहा कि पांच और 15 वर्ष की आयु के बीच अध्ययनरत अधिकांश छात्रों का एमबीयू -2 लंबित हैं। प्रधानाचार्य ऐसे छात्र-छात्राओं के अभिभावकों को बायोमेट्रिक अपडेट के लिए प्रेरित करें। सभी लंबित छात्र-छात्राओं की बायोमेट्रिक नजदीकी आधार केंद्र पर ले जाकर अपडेट कराई जाए।