फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आतिशबाजी की दुकानों पर आग बुझाने के इंतजाम रखें

विज्ञापन
विज्ञापन
आतिशबाजी की दुकानों पर आग बुझाने के इंतजाम रखें
विज्ञापन

- एसडीएम करहल और सीओ ने किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी

करहल। दिवाली का त्योहार नजदीक आ रहा है। ऐसे में आतिशबाजी की दुकानें भी सजेंगी। किसी प्रकार की कोई दुर्घटना न हो। इसको लेकर अधिकारी आतिशबाजी के लाइसेंस और स्टॉक आदि की जांच कर रहे हैं। बुधवार को एसडीएम करहल नीरज द्धिवेदी और सीओ संतोष कुमार सिंह पुलिस बल के साथ निरीक्षण किया। आतिशबाजी बनाने व बिक्री करने वालों को निर्देशित किया।
विज्ञापन

कस्बा करहल में घिरोर रोड पर आतिशबाजी के लाइसेंस धारक से स्टॉक आदि के बारे में जानकारी ली। लाइसेंस की वैधता आदि जांचने के बाद निर्देश दिए कि किसी भी तरह से तीव्र क्षमता के विस्फोटक का निर्माण न करें। निर्देशानुसार जिन आतिशबाजी को बनाने की स्वीकृति है। उनका ही निर्माण किया जाए और निर्माण के दौरान आग बुझाने के पर्याप्त संसाधन मौजूद होने चाहिए। सीओ ने कहा कि आतिशबाजी की दुकानें हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी रिहायशी इलाके से दूर लगाई जाएंगी ताकि किसी तरह का कोई खतरा न होने पाए। प्रत्येक दुकान पर आग बुझाने के पर्याप्त संसाधन मौजूद होने चाहिए। खुले स्थानों पर ही दुकानों को लगाए जाने की स्वीकृति होगी। लाइसेंस प्राप्त करने के बाद ही दुकानें लगाएं अन्यथा उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। चेकिंग के दौरान प्रभारी निरीक्षक ललित भाटी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें