फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: डीएपी की कालाबाजारी से रोका तो सचिव के पुत्र ने समिति के अध्यक्ष को पीटा

Wed, 09 Oct 2024 06:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएपी की कालाबाजारी से रोका तो सचिव के पुत्र ने समिति के अध्यक्ष को पीटा
विज्ञापन

- साधन सहकारी समिति गढि़या अहलादपुर का है मामला, रिपोर्ट दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
करहल। साधन सहकारी समिति पर सचिव डीएपी की कालाबाजारी कर रहा था। जब समिति के अध्यक्ष ने इसका विरोध किया तो सचिव के पुत्र और साथियों ने अध्यक्ष की पिटाई कर दी। उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई। पीड़ित ने करहल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थाना क्षेत्र के गांव तोरिका निवासी पूर्व प्रधान ध्रुव कुमार वर्तमान में साधन सहकारी समिति लिमिटेड गढि़या अहलादपुर के अध्यक्ष हैं। बताया कि समिति के सचिव रामसेवक यादव निवासी नगला कुरियन अपने घर पर ही किसानों से सरकारी रेट 1350 न लेकर 1500 प्रति बोरी लेकर टोकन दे रहे हैं। प्रति बोरी 150 रुपये की वसूली कर रहे हैं। जबकि समिति में सैकड़ों किसान दो दिन से भूखे प्यासे लाइन लगाकर बैठे हुए हैं। इसकी शिकायत मिलने के बाद जब सचिव को फोन मिलाया तो उन्होंने फोन बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने सचिव के बेटे भोले यादव को फोन कर कहा कि अपने पिता से बात कराओ तो वह वह गाली गलौज करने लगा। दूसरे भाई कुलदीप यादव ने गालियां दीं। इस घटना के बाद 6 अक्तूबर को वह कस्बा जा रहे थे। तभी रेलवे क्रॉसिंग से पहले आरोपियों ने उन्हें घेर लिया और गाली-गलौज करते हुए पीटना शुरू कर दिया। इस बीच ग्रामीणों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। साधन सहकारी समिति के अध्यक्ष की तहरीर पर पुलिस ने भोले यादव, कुलदीप यादव व दो अन्य के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें