फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्धमियों के ऋण स्वीकृति के लिए करें व्यक्तिगत प्रयास- कमिश्नर

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। जाम से मुक्ति के लिए पुलिस कार्ययोजना बनाए। ये निर्देश बुधवार को कमिश्नर अमित गुप्ता ने मंडलीय बंधु की समीक्षा बैठक में दिए हैं।
विज्ञापन

बैठक में उद्यमियों ने रामबाग, वाटरवर्क्स पर निजी व अन्य वाहनों के कारण जाम लगने की शिकायत की। कमिश्नर ने इस संबंध में पुलिस अधीक्षक यातायात को शत प्रतिशत जाम से मुक्ति के लिए कार्य योजना बनाने, वर्तमान एवं बाद की स्थिति जांचने के लिए फोटोग्राफ, वीडियोग्राफी कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा जाम को खत्म करने के लिए यातायात पुलिस कार्य योजना प्रस्तुत करे।
उद्यमियों ने बैठक में पीएम व सीएम योजना के तहत ऋण स्वीकृत नहीं होने, लंबित आवेदन व योजना से वंचित होने की समस्या उठाई। कमिश्नर ने ऋण स्वीकृति लक्ष्य की समीक्षा की। फिर संयुक्त आयुक्त उद्योग को निर्देश दिए कि लक्ष्य के सापेक्ष सभी पात्रों के ऋण आवेदनों को व्यक्तिगत प्रयास से पूर्ण कराएं। एक जनपद एक उत्पाद योजना में उद्यमियों द्वारा कारपेट को शामिल करने की मांग रखी गई। कमिश्नर ने कारपेट को शामिल करने के लिए शासन को पत्राचार के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सिकंदरा स्थित औद्योगिक क्षेत्र में एक साल से अधूरे पड़े नाले पर बैठक में चर्चा हुई। यहां नाले का मिलान कल्वर्ट से रेलवे को करना है। कमिश्नर ने कहा कि इस कार्य के लिए नगर निगम से स्वीकृति ली जाए। नगर निगम के अधिकारी को भी टीम में जोड़ा जाए। कमिश्नर ने सिकंदरा औद्योगिक क्षेत्र के सभी नालों की सफाई के निर्देश भी प्रभारी नगरायुक्त को दिए हैं।
विज्ञापन

उद्यमियों ने बैठक में उद्योगों क्षेत्रों के लिए ग्रीन गैस आपूर्ति की मांग उठाई। कमिश्नर ने इस संबंध में ग्रीन गैस अधिकारियों की बैठने बुलाने और आपूर्ति सुनिश्चित कराने की बात कही। साथ ही अगली बैठक से सिंचाई विभाग अधिकारियों को बुलाए जाने के निर्देश दिए हैं। बैठक में डीएम आगरा प्रभु एन सिंह, संयुक्त आयुक्त अमिता वर्मा रस्तोगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें