फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले भर में श्रद्धाभाव के साथ मनाया मकर संक्रांति का पर्व

विज्ञापन
15एमएनपी-37-किशनी में मकर संक्रांति पर खिचड़ी भोज में शामिल बच्चे - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी/भोगांव/घिरोर। जिले भर में मकर संक्रांति का पर्व बुधवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। भक्तों ने जगह-जगह खिचड़ी भोज का आयोजन कर लोगों को भोजन ग्रहण कराया तो वहीं सैकड़ों स्थानों पर दानपुण्य का कार्य किया गया।
विज्ञापन

शहर के स्टेशन रोड, कचहरी रोड, बाईपास रोड, आगरा रोड, करहल रोड, देवी रोड पर भक्तों ने स्टॉल लगाकर खिचड़ी का वितरण किया। शहर के व्यवसायियों ने संतों व गरीबों को कंबल वितरित किए। ग्राम झिंझाई में कैप्टन ललित चौहान के आवास पर 101 गरीब, बेसहारा और निर्धनों को कंबल वितरित किए गए। पड़रिया, बिछिया, झिंझाई, नगला जुला, सिंहपुर, कड़ेराहार, नगला हरसुख, नगला विपिन, रठेरा में भी खिचड़ी भोज हुआ।
आरएसएस के स्वयं सेवकों ने नगर में 15 स्थानों पर मकर संक्रांति पर खिचड़ी भोजन का आयेाजन किया। रामशाखा, केशव शाखा, विवेकानंद शाखा, शिवाजी शाखा, दयानंद शाखा, प्रताप शाखा, माधव शाखा, कृष्ण शाखा, मयन शाखा, नगला पजाबा, बाल्मीकि शाखा, भगत सिंह, विश्ववंधु शाखा, हनुमान शाखा पर खिचड़ी भोज के साथ मकर संक्रांति का पर्व मनाया गया। नगर संघचालक जंगबहादुर सिंह भदौरिया, नगर प्रचारक विमल, नगर कार्यवाह राहुल मौजूद रहे। भोगांव के बस स्टैंड चौराहे पर समाजसेवी मेहरवान सिंह ,छेदालाल वर्मा,आलोक यादव आदि के सहयोग से खिचड़ी वितरित की गई। इसके अतिरिक्त आलू मंडी व अन्य स्थानों पर भी खिचड़ी भोज कार्यक्रम का आयोजन हुआ। घिरोर के ग्राम पंचायत गोधना देहात में एसडीएम अनिलकुमार कटियार, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी प्रेमसिंह शाक्य की मौजूदगी में कंबल वितरण किया। इसमें प्रधान धर्मपाल सिंह शाक्य ने गरीबों को कंबल बांटे।
विज्ञापन

कुरावली में धूमधाम से मना मकर संक्रांति का पर्व
कुरावली। मोहल्ला कानूनगोयान स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर परिसर में सत्यदेव पाटिल, निशुल दीक्षित, विनोद कुमार, श्याम ने खिचड़ी वितरित की। मोहल्ला सदर बाजार, जैन मार्केट, घिरोर रोड, पर खिचड़ी भोजन का आयोजन हुआ। चेयरमैन नरेंद्र सिंह राठौर के आवास पर कंबल वितरित किए गए। इसके अतिरिक्त गारंव अलुपुरा ,सलेमपुर, नगलाकुंदन, नगला दौलत, जखौआ, बरौलिया आदि गांव में खिचड़ी भोज कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
कुसमरा में स्वयं सेवकों ने मनाई संक्रांति
कुसमरा। आरएसएस कार्यकर्ताओं ने खिचड़ी समरसता सहभोज कराया। दयाल महेश सेवा संस्थान के तत्वावधान में गुड़मंडी परिसर में संतों को समिति के अध्यक्ष अनूप पांडेय ने सम्मानित किया। नगर के एच एल पब्लिक स्कूल, गोपाल भाई आश्रम, यादव नगर चौरहा, नगला मनी, इंडेन गैस एजेंस ीमें भी मकर संक्रांति का पर्व मनाया गया।
सोहम आश्रम में हुआ खिचड़ी भोज का आयोजन
किशनी। मकर संक्रांति के पुनीत अवसर पर जहां कस्बे के सैकडों लोगों ने घटियाघाट जाकर पवित्र गंगा में जाकर डुबकी लगाई वहीं कस्बे के कई लोगों ने कस्बा वासियों तथा दूरदराज के क्षेत्रों से आए संत महात्माओं को खिचड़ी का भोज कराया। स्वामी शांतानंद सोहम आश्रम पर महंत स्वामी सर्वेशानंदजी महाराज की देख रेख में, मोहल्ला हवेली के प्रसिद्ध भुवनेश्वरी मंदिर पर भी सैकडों लोगों ने खिचड़ी का प्रसाद ग्रहण किया। राइजिंग सन इंटर कॉलेज, शिव मंदिर पर, सदर बाजार स्थित पुराने पीपल के नीचे, गमा देवी आदि स्थानों पर भी खिचड़ी भोज कराया।
शिव भक्तों ने मनाई संक्रांति
बिछवां। मकर संक्रांति के पर्व पर कस्बा बिछवां स्थित शिव मंदिर पर शिव भक्तों ने ग्रामीणों एवं राहगीरों को खिचड़ी का प्रसाद वितरण किया। गांव जैली में भी मकर संक्रांति पर खिचड़ी भोजन का आयोजन हुआ। तिसौली, सूरजपुर, बिछवां, जसवंतपुर, जिरौली, ब्रजपुर, शास्त्री नगर, सिमरई सुन्नामई, जरामई, दलीप पुर कैलई, देवगंज, धनमऊ, खटाना, कुंजलपुर व सहारा में मकर संक्रांति पर्व श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया।
बेवर में खूब बांटी गई रेवड़ी व मूंगफली
बेवर। कस्बे की आरएसएस शाखा ने मकर संक्रांति के पर्व पर खिचड़ी, रेवड़ी व मूंगफली का वितरण किया। इस दौरान भक्तों में बड़ा उत्साह देखा गया। क्षेत्र के लोगों को कपिलमुनि आश्रम व अन्य आश्रमों में पूजा अर्चना करते भी देखा गया।
बुझिया पुल पर रही स्नानार्थियों की भीड़
करहल। मकर संक्रांति पर्व क्षेत्र में पारंपरिक श्रद्धाभाव से मनाया गया। सुबह लोगों ने पवित्र स्नान करने के बाद मंदिरों में पहुंचकर पूजा अर्चना की। स्नानार्थियों की खासी भीड़ बुझिया पुल पर गंगानहर में स्नान के लिए पहुंची। यहां दोपहर तक स्नान जारी रहा। स्नान के उपरांत पुरुष-महिलाओं ने साधु-संतों, ब्राह्मणों, मान्यों को खिचड़ी, तिल, गुड़, फल, वस्त्र व मुद्रा दान दिया।

15एमएनपी-34-घिरोर में कंबल वितरण करते भाजपा नेता व एसडीएम- फोटो : MAINPURI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें