फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन से लापता छात्रा का शव कुएं में मिला

विज्ञापन
15एमएनपी-24-घिरोर के गांव ककरारा में कुए से किशोरी का शव मिलने के बाद पहुंची पुलिस ग्रामीणों से पूछत? - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
घिरोर। थाना क्षेत्र के एक गांव से दो दिन पूर्व लापता हुई छात्रा का शव बुधवार को गांव स्थित कुएं में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकालने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हालांकि परिवारीजनों ने किसी के खिलाफ कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

गांव ककरारा निवासी मुकेश कुमार की 16 वर्षीय पुत्री शिवानी कस्बा स्थित एक इंटर कॉलेज में 11वीं की छात्रा थी। करीब तीन माह पूर्व वह टाइफाइड व मलेरिया की चपेट में आ गई। बीमारी के बाद से वह मानसिक रूप से कुछ कमजोर हो गई थी। सोमवार की सुबह करीब आठ बजे वह घर से बाहर गई थी। लेकिन काफी समय बीतने के बाद भी जब घर नहीं लौटी तो मंगलवार को गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बुधवार की दोपहर करीब 12:30 गांव के बाहर स्थित कुएं में किसी लड़की का शव पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में कुएं के आसपास ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। शव को बाहर निकाला गया तो मौजूद लोगों ने शिनाख्त की। शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिवार के लोगों ने किसी के खिलाफ कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

मृतका बीमारी के चलते मानसिक रूप से कुछ कमजोर हो गई थी। यह एक हादसा हो सकता है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।
ओमप्रकाश सिंह, एएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें