फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident: यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर में घुसी कार, जिंदा जले दो लोग

Mon, 21 Nov 2022 09:20 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा

सार

मथुरा के नौहझील थाना इलाके में यमुना एक्सप्रेस वे पर गांव चांदपुर खुर्द के पास नोएडा से आगरा की ओर दुर्घटनाग्रस्त खड़े ट्रैक्टर से स्विफ्ट डिजायर कार टकरा गई। कार के टकराते ही आग लग गई। हादसे में कार में सवार दो लोग जिंदा जल गए। 
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त कार और ट्रैक्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा हुआ है। एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन 60 पर सोमवार की सुबह करीब 5.10 बजे खड़े ट्रैक्टर से टकराकर कार में आग लग गई। कार सवार लोगों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला। दर्दनाक हादसे में कार सवार दोनों लोगों की जलकर मौत हो गई। 
विज्ञापन


यमुना एक्सप्रेसवे पर सोमवार सुबह 5 बजे स्विफ्ट डिजायर कार पहले से पलटे ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसे के बाद कार में आग लग गई और दोनों सवार जिंदा जल गए। गाड़ी नंबर से मृतकों की शिनाख्त हुई। सोमवार सुबह उत्तर पूर्वी दिल्ली के दयाल नगर क्षेत्र के वेस्ट करावल नगर निवासी दीप सिंह परिहार (46) चालक रामेश्वर उर्फ लाला के साथ कार से यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते नोएडा से आगरा आ रहे थे। सुबह  5.10 बजे एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन 60 पर गांव चांदपुर खुर्द के समीप कार पहले से पलटे ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा टकराई। इससे कार में आग लग गई और दोनों सवार जिंदा जल गए।

राहगीर की सूचना पर नौहझील पुलिस व राहत टीम घटनास्थल पर पहुंची। तब तक कार सवारों की मौत हो चुकी थी। प्रभारी निरीक्षक थाना नौहझील धर्मेंद्र सिंह भाटी ने बताया कि दोनों मृतकाें के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। गाड़ी नंबर से मृतकों के शिनाख्त हुई है। मूलरूप से आगरा के थाना बाह क्षेत्र के त्रिघोणा निवासी सिंह दीप सिंह परिहार दिल्ली में एक दुकान पर नौकरी करते थे। वहीं पूर्वी दिल्ली के करावल नगर निवासी रामेश्वर उर्फ लाला उनकी कार चलाता था। 
विज्ञापन



मांट टोल प्लाजा के मैनेजर आरबी सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली कार के टकराने से करीब आधा घंटे पहले ही दुर्घटनाग्रस्त हुई थी। सूचना पर इसे हटवाने के लिए क्रेन भेजी गई थी। क्रेन रास्ते में थी तभी कार टकरा गई। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें