आगरा में बहुजन समाज पार्टी ने लोकसभा चुनाव से पहले जिला संगठन में बड़ा फेरबदल किया है। पार्टी के निष्क्रिय कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की जगह नए चेहरों को जगह दी गई है। संगठन में अब दस की जगह 20 जिला संयोजक होंगे, वहीं आठ विधानसभा क्षेत्रों के प्रभारी बदले गए हैं। हर जाति, वर्ग और समाज को विधानसभा क्षेत्र से लेकर जिला संगठन में प्रतिनिधि रखा गया है।
बसपा जिलाध्यक्ष डॉ. भारतेंदु अरुण ने बताया कि मुख्य जोन इंचार्ज मुनकाद अली, सुनील चित्तौड़, संघप्रिय गौतम, सत्य प्रकाश कर्दम, संतोष आनंद, अशोक भारती की सहमति के बाद जिला कार्यकारिणी में संशोधन किया गया है। संगठन में अब तक दस जिला संयोजक थे, लेकिन अब इनकी संख्या 20 कर दी गई है।
इनमें सुशील चौहान-चंद्रप्रकाश कर्दम, राजू अंसारी-ओपी भारती, प्रमोद दिवाकर-वीरेंद्र सिंह, अनिल जादौन-विकास पिपल, बंटी माहौर-प्रमोद कैन, भगवान सिंह वर्मा-रमेश सागर, मनोज प्रजापति-महावीर सिंह, संदीप मुखरैया- हुकुम सिंह, महेश गुप्ता-विद्याराम बंसल, खेतपाल यादव-बच्चू सिंह पांडेय शामिल किए गए हैं। जिला कोषाध्यक्ष पद पर मनमोहन पांडेय की जगह डा. मुकेश सविता को नियुक्त किया गया है।