उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में न्यायिक अधिकारियों के पदों पर फेरबदल हुआ है। विभिन्न जनपदों से स्थानांतरित होकर आए न्यायिक अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। जिला जज संजय कुमार मलिक ने हर्षवर्धन को अपर जिला जज-6, सुरजन सिंह को अपर जिला जज-7, रविकांत को अपर जिला जज-8, प्रदीप कुमार को अपर जिला जज-10 और राज मंगल सिंह यादव को अपर जिला जज-11 की जिम्मेदारी दी है।
विनीता सिंह को एसीजेएम प्रथम, शिवानी त्यागी को एसीजेएम-5 और आशीष कंबोज को एसीजेएम-11 बने है। वहीं रवि कुमार को अपर सिविल जज (सीनियर डिवीजन)-8 और अनंत कुमार को अपर सिविल जज (सीनियर डिवीजन)-9 नियुक्त किया गया है।
मनीषा चौधरी को सिविल जज (जूनियर डिवीजन) प्रथम, सोनम शर्मा को अपर सिविल जज (जूनियर डिवीजन) द्वितीय, श्वेता नेन को अपर सिविल जज (जूनियर डिवीजन) चतुर्थ, कंचन कुमारी को अपर सिविल जज (जूनियर डिवीजन) पंचम तथा नेहा चौधरी को सिविल जज (जूनियर डिवीजन) फास्ट ट्रैक कोर्ट प्रथम बनाया गया है। कृष्ण मोहन पांडेय को न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम और शिखा सिंह को न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय का कार्य दिया गया है।