फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे का बड़ा एक्शन: आगरा-मथुरा स्टेशनों पर 807 यात्री पकड़े, वसूले 5.16 लाख रुपये; बिना टिकट कर रहे थे यात्रा

Fri, 17 Apr 2026 09:59 AM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

आगरा मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर टिकट जांच अभियान में 807 यात्रियों को पकड़ा गया और 5.16 लाख रुपये से अधिक जुर्माना वसूला गया। रेलवे अधिकारियों ने कहा कि बिना टिकट और अनियमित यात्रा पर ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।
विज्ञापन
ट्रेन सांकेतिक आगरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा मंडल के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर बुधवार को टिकट जांच अभियान चलाया गया। बिना टिकट और अनियमित रूप से यात्रा करने वाले यात्रियों को पकड़ कर उनसे जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अंकित गुप्ता के निर्देशन में यह अभियान आगरा छावनी, आगरा किला और मथुरा जंक्शन पर एक साथ चलाया गया। मंडल वाणिज्य प्रबंधक वीरेंद्र सिंह चौहान और सहायक वाणिज्य प्रबंधक संजय गोतम के निर्देशन में बड़ी संख्या में टिकट चेकिंग स्टाफ तैनात रहा। इस दौरान 340 बिना टिकट यात्रियों से 2.83 लाख रुपये, 466 अनियमित यात्रा करने वाले यात्रियों से 2.31 लाख रुपये और निर्धारित सीमा से अधिक सामान बिना बुक किए ले जाने वाले एक यात्री से 490 रुपये का जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन

इस तरह कुल 807 यात्रियों से 5.16 लाख रुपये से अधिक की वसूली की गई। आगरा छावनी के मुख्य टिकट निरीक्षक राशिद जमील, मथुरा जंक्शन के नागेंद्र तिवारी और आगरा फोर्ट के एसके वर्मा सहित वाणिज्य विभाग की टीम मौजूद रही। जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि इस तरह के अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे, ताकि बिना टिकट यात्रा, अनियमित यात्रा और गंदगी फैलाने वालों पर अंकुश लगाया जा सके। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें