फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल यात्री ध्यान दें:आगरा कैंट होकर गुजरेंगी ये एक्सप्रेस ट्रेनें, कई गाड़ियों का बदला रूट; देखें पूरी लिस्ट

Tue, 21 Apr 2026 09:59 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

प्रयागराज स्टेशन पर यार्ड री-मॉडलिंग के चलते कई ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है, जिससे आगरा के यात्रियों पर असर पड़ेगा। हावड़ा-जोधपुर, बीकानेर-हावड़ा और सियालदाह-अजमेर जैसी ट्रेनें अब आगरा कैंट होकर संचालित होंगी।
विज्ञापन
ट्रेन सांकेतिक आगरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज स्टेशन पर यार्ड री-मॉडलिंग की वजह से कई ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया है। इसका सीधा असर आगरा के रेल यात्रियों पर पड़ेगा। हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस, बीकानेर-हावड़ा एक्सप्रेस और सियालदाह-अजमेर एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें अब आगरा कैंट स्टेशन होकर संचालित होंगी।
विज्ञापन

 
Trending Videos

जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि अहमदाबाद-दरभंगा एक्सप्रेस 24 अप्रैल को मानिकपुर-प्रयागराज छिवकी-वीएचके-वाराणसी-जौनपुर-औंड़िहार के रास्ते, दरभंगा-अहमदाबाद एक्सप्रेस 27 अप्रैल को औंड़िहार-जौनपुर-वाराणसी-वीएचके-प्रयागराज छिवकी-मानिकपुर के रास्ते, अहमदाबाद-पटना एक्सप्रेस 26 अप्रैल को मानिकपुर-प्रयागराज छिवकी-मिर्जापुर-पं. दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन के रास्ते, पटना-अहमदाबाद एक्सप्रेस पं. दीनदयाल उपाध्याय-मिर्जापुर-प्रयागराज छिवकी-मानिकपुर के रास्ते चलेगी।
विज्ञापन

हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस 29 अप्रैल को पं. दीनदयाल उपाध्याय-मिर्जापुर-प्रयागराज छिवकी-मानिकपुर-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-आगरा कैंट के रास्ते, बीकानेर-हावड़ा एक्सप्रेस 29 अप्रैल को आगरा कैंट-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-मानिकपुर-प्रयागराज छिवकी-पं. दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन के रास्ते, सियालदाह-अजमेर एक्सप्रेस 29 अप्रैल को पं. दीनदयाल उपाध्याय-मिर्जापुर-प्रयागराज छिवकी-मानिकपुर-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-आगरा कैंट के रास्ते चलेगी।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें