फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: नई बेंच और ओपन जिम...टीचर पार्क में शुरू हुआ विकास, जल्द मिलेगा नया रूप

Thu, 11 Dec 2025 08:33 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

 जयपुर हाउस (वार्ड 54) स्थित टीचर पार्क नए साल से पहले नए  रूप में नजर आएगा। यहां पर नए बंच लगाए जा रहे हैं। इसके साथ ही ओपन जिम भी तैयार किया जा रहा है। 
विज्ञापन
पार्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के जयपुर हाउस (वार्ड 54) स्थित टीचर पार्क, जो लंबे समय से उपेक्षित पड़ा था, अब फिर से लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनने जा रहा है। नगर निगम ने पार्क के सौंदर्यीकरण परियोजना को स्वीकृति देकर काम शुरू करा दिया है। इसके बाद आने वाले दिनों में यहां लोग धूप में बैठने के लिए नई बेंचों का उपयोग कर सकेंगे और ओपन जिम में व्यायाम कर पाएंगे।
विज्ञापन


पार्क लगभग 220 मीटर लंबा और 40 मीटर चौड़ा तिकोना क्षेत्र है। पार्क की क्षतिग्रस्त चहारदीवारी की मरम्मत की जा रही है। इसके साथ ही परिसर में ओपन जिम उपकरण, नई बेंचें, फुटपाथ और आवश्यक सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। इस पार्क के विकास के लिए क्षेत्रीय पार्षद ने प्रस्ताव भेजा था, जिसे नगर आयुक्त की मंजूरी मिलते ही कामों में तेजी आ गई। नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल बताया कि टीचर पार्क के सौंदर्यीकरण का कार्य कराया जा रहा है। कार्य नए साल से पहले पूरा कर लिया जाएगा। जल्द इसका लाभ लोगों को मिलने लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें