फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: एलएलबी, BA-LLB परीक्षाओं में बड़ा बदलाव, अब OMR शीट पर होगी परीक्षा; 100 में से 80 प्रश्न हल करना अनिवार्य

Sat, 23 May 2026 11:45 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने एलएलबी और बीए एलएलबी परीक्षाओं में बड़ा बदलाव करते हुए अब ओएमआर आधारित परीक्षा प्रणाली लागू की है। नई व्यवस्था के तहत 100 में से 80 प्रश्न हल करने होंगे और परीक्षाएं 25 मई से 19 जून तक दो पालियों में आयोजित होंगी।
विज्ञापन
आगरा विश्वविद्यालय - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने एलएलबी एवं बीए एलएलबी पाठ्यक्रमों की मुख्य एवं एक्स-स्टूडेंट परीक्षाओं का संशोधित परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसमें एलएलबी प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के साथ बीए एलएलबी प्रथम, द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ एवं पंचम वर्ष के विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार परीक्षाएं 25 मई से 19 जून 2026 तक आयोजित की जाएंगी। परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 8 बजे से 10 बजे तथा दूसरी पाली सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक संचालित होगी।

परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि परीक्षा बहुविकल्पीय प्रश्नपत्र (ओएमआर शीट) आधारित होगी। प्रत्येक प्रश्नपत्र में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनमें से विद्यार्थियों को किसी भी 80 प्रश्नों के उत्तर देने होंगे। परीक्षा की समयावधि दो घंटे निर्धारित की गई है।
विज्ञापन


इन जनपद का केंद्र होगा आगरा कॉलेज
अलीगढ़, हाथरस, एटा एवं कासगंज जनपदों के विधि महाविद्यालयों के विद्यार्थियों का परीक्षा केंद्र आगरा कॉलेज, आगरा बनाया गया है। परीक्षा नियंत्रक की ओर से संबंधित महाविद्यालयों को परीक्षा कार्यक्रम भेज दिया गया है और निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें