फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे में फिर हादसा: लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर चार गाड़ियां आपस में टकराईं, बाल-बाल बचे कार सवार

Sat, 20 Dec 2025 12:14 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर घने कोहरे में सुबह-सुबह हादसा हो गया। चार कारें आपस में टकरा गईं। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।  
 
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त कारें - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर घने कोहरे में चार कार आपस में टकरा गईं। हादसे में किसी कार सवार को चोट नहीं लगी, लेकिन कार क्षतिग्रस्त हो गईं। कोहरे के कारण एक कार डिवाइडर पर चढ़ गई, जिससे यह घटना हुई है। जानकारी पर यूपीडा की टीम पर पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त कार को मार्ग से हटवाया गया।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक शुक्रवार की देर रात थाना डौकी क्षेत्र में घने कोहरे के कारण आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे के किलो 14.200 पर चार कार लखनऊ से आगरा जाने वाले लें पर आपस में टकराई गईं। हादसे में कार में बैठे लोगों में चीख पुकार मच गई। गनीमत रही कि हादसे में किसी के कोई चोट नहीं आई।

पहली कार चालक नई दिल्ली मयूर विहार फेस वन थाना तिरलोक पुरी ब्लॉक 26 निवासी गोलू पुत्र पप्पू चला रहा था। घने कोहरे के कारण कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ कर क्षतिग्रस्त हो गई। कार सवार सुरक्षित बाहर निकल आए। पीछे से आ रही कार को पूरे मुस्तफा थाना कोतवाली देहात प्रतापगढ़ निवासी तौफीक पुत्र अनीस अहमद चल रहे थे। चालक सहित कार में पांच लोग सवार थे। जो प्रतापगढ़ से नई दिल्ली जा रहे थे। आगे डिवाइडर पर चढ़ी कार को देखकर ब्रेक लगाने पर साइड से बचाने के प्रयास में तीसरी कार से टकरा गई।
विज्ञापन


इस दौरान टक्कर लगने से दोनों कारे मामूली क्षतिग्रस्त हो गईं। तीसरी कार को पटना के सिटी धवलपुरा चलनीपार थाना बाईपास निवासी बादल कुमार पुत्र प्रमोद शाह चला रहे थे। कार में तीन लोग और सवार थे। अचानक ब्रेक लगने के कारण इस कार से पीछे से रही चौथी कार टकरा गई। जानकारी पर यूपीडा के सहायक सुरक्षा अधिकारी प्रथम सोवरन सिंह मौक पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त कार को रोड से हटवा कर यातायात शुरू कराया गया।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें