फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी: जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में देरी, मुलायम के गढ़ में बढ़ीं राजनीतिक दलों की मुश्किलें

Mon, 10 May 2021 12:02 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी

सार

मैनपुरी जिले में जिला पंचायत चुनाव में किसी भी राजनीतिक दल को पूर्ण बहुमत नहीं मिला है। सपा ने 13, भाजपा और निर्दलीय ने आठ-आठ और कांग्रेस ने एक सीट जीत दर्ज की है। 
विज्ञापन
जिला पंचायत कार्यालय, मैनपुरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी जिले में जिला पंचायत सदस्य के चुनाव के बाद अब अध्यक्ष पद का चुनाव किया जाना है। इसके लिए राजनीतिक दल पुरजोर कोशिश कर रहे हैं। इसी बीच शासन द्वारा अध्यक्ष का चुनाव टालने के बयान के बाद राजनीतिक दलों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उन्हें समय बढ़ने से निर्दलीय प्रत्याशियों को साधने में परेशानी उठानी पड़ सकती है। 

विज्ञापन


दो मई को मतगणना के बाद जिला पंचायत सदस्य का परिणाम जारी हो चुका है। इसके बाद सामने आई तस्वीर में किसी भी राजनीतिक दल को पूर्ण बहुमत नहीं मिला है। मुलायम सिंह यादव का गढ़ कहे जाने वाले मैनपुरी में सपा को 13, भाजपा और निर्दलीय को आठ-आठ और कांग्रेस को एक जिला पंचायत सदस्य की सीट मिली है। 

जिला पंचायत अध्यक्ष बनने के लिए 16 सदस्यों की जरूरत
अध्यक्ष बनाने के लिए कुल 30 जिला पंचायत की सीटों में से 16 की जरूरत है, ऐसे में दोनों ही दल निर्दलीय प्रत्याशियों पर निर्भर हैं। हर कोई निर्दलीय प्रत्याशियों के सहारे जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी तक जाना चाहता हैं। इसी बीच पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र चौधरी द्वारा अध्यक्ष पद का चुनाव टालने के बयान के बाद राजनैतिक दलों में खलबली मच गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्हें डर सता रहा है कि अगर देरी हुई तो निर्दलीय प्रत्याशियों को साधना आसान नहीं होगा। इसलिए वे जल्द से जल्द अध्यक्ष का चुनाव चाहते हैं। लेकिन पंचायती राज मंत्री के बयान के बाद अब उनकी मुश्किलें बढना तय हैं। 

जिला पंचायत सदस्यों पर एक नजर 
कुल जिला पंचायत सदस्य- 30
सपा के जिला पंचायत सदस्य- 13
भाजपा के जिला पंचायत सदस्य- 8
निर्दलीय जिला पंचायत सदस्य- 8
कांग्रेस का जिला पंचायत सदस्य- 1


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें