मैनपुरी में हरियाणा के बल्लभगढ़ से लौट युवक की अचानक मौत होने से गांव के लोग दहशत में आए गए। युवक की मौत की सूचना पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने युवक की मौत का कारण मिरगी का दौड़ा पड़ना बताया है।
बेवर क्षेत्र के गांव फतेहपुर जोत निवासी पातीराम प्रजापति का 28 वर्षीय पुत्र रामनरेश हरियाणा के बल्लभगढ़ में रहकर मजदूरी करता था। जनता कर्फ्यू के बाद वो घर के लिए चल निकला था। मथुरा तक वाहन से आया, आगे का रास्ता उसने पैदल तय किया।
23 मार्च को रामनरेश घर पहुंच गया। शनिवार की रात अचानक उसकी तबियत खराब हो गई। रविवार की सुबह तीन बजे परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।