यूपी के मैनपुरी में जिले में ड्राइवर को झपकी आई और रोड पर खड़े ट्रक में कार घुस गई। इससे कार में सवार दो सगे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई।
जबकि मृतकों का एक भाई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
मूलरूप से हरदोई के गौसगंज निवासी पांच लोग शुक्रवार की रात दिल्ली से हरदोई अपने चचेरे भाई के शादी समारोह में जा रहे थे। जीटी रोड पर मैनपुरी सीमा में कुरावली मंडी के पास कार चला रहे ड्राइवर को नींद आ गई।