यूपी में मैनपुरी के बेवर स्थित कपिल मुनि आश्रम करपिया के सामने सोमवार को टेंपो में टक्कर मार दी। इसके बाद ट्रक पलट गया।
हादसे में टेंपो में सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो घायलों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। हादसे में टेंपो सवार छह लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
भोगांव टेंपो स्टैंड से चालक अजमुद्दीन निवासी मानपुरहरी टेंपो में सवारियां लेकर बेवर जा रहा था। करीब 11:30 बजे टेंपो जब थाना बेवर क्षेत्र में जीटी रोड पर कपिल मुनि आश्रम करपिया के सामने पहुंचा तभी सामने से आ रहे ट्रक ने टेंपो को टक्कर मार दी।
रोड किनारे पलटा ट्रक
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद ट्रक पलट गया। हादसे में टेंपो में सवार सरिता निवासी नगला हरी सिंह थाना भोगांव की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने टेंपो में फंसे घायलों को निकालना शुरू किया।
इस बीच सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस भी बचाव कार्य में जुट गई। गंभीर रूप से घायल टेंपो चालक अजमुद्दीन (42), बलवीर निवासी नगला मधू, मृतका सरिता की दो वर्षीय पुत्री व अन्य घायालों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
वहां से घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में बलवीर (45) निवासी नगला मधू की मौत हो गई। घायल प्रियंका (20) कुशलपुर बेवर, दयाराम (60) गांव अमेहरा और अजमुद्दीन को सैफई रेफर कर दिया।
मच गया कोहराम
अन्य घायल कप्तान सिंह निवासी रतनपुर किरकिच, पूजा निवासी बेवर व सरिता की दो वर्षीय पुत्री का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
कुछ देर बाद सैफई में टेंपो चालक की भी मौत हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौत के बाद पोस्टमार्टम हाउस पर कोहराम मच गया।