फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी: साल के पहले दिन छाया रहा कोहरा, नहीं निकली धूप

विज्ञापन
जिले में घने कोहरे के बीच गुजरते वाहन - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। नए साल के पहले दिन हर तरफ कोहरा छाया रहा। दोपहर में भी कोहरे के कारण धूप नहीं निकली। इससे सर्दी ने लोगों को बेहाल कर दिया। सर्द हवाओं से गलन बढ़ी तो लोग ठिठुरते नजर आए। न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस रहने के कारण लोग रूम हीटर और अलाव का सहारा ढूंढते रहे।
विज्ञापन

रविवार नए साल का पहला दिन था। अवकाश होने के चलते लोग घरों में ही थी। सुबह से ही पूरा शहर घने कोहरे की चादर में लिपटा रहा। उन्हें उम्मीद थी कि दिन चढ़ने के साथ कोहर छटेगा और धूप खिल उठेगी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। पूरे दिन कोहरे के चलते धूप नहीं निकली। सड़कों पर वाहन हेडलाइट जलाने के बाद भी रफ्तार नहीं पकड़ सके।
वहीं दूसरी तरफ सर्दी ने भी लोगों को खूब बेहाल किया। न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस रहने के साथ ही गलन के कारण परेशानी और बढ़ गई। बच्चों और बुजुर्गों को सर्दी के चलते सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा। दिन में अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहा। ऐसे में शाम होते ही फिर से तापमान गिरना शुरू हो गया था। मौसम को देखते हुए लोगों को आगे भी कोहरा होने की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन

आलू किसान चिंतित
मौसम के मिजाज को देखते हुए एक ओर जहां लोग सर्दी से परेशान हैं तो दूसरी ओर आलू की खेती करने वाले किसान भी चिंतित हैं। दरअसल सर्दी और गलन बढ़ने से आलू में झुलसा और ब्लाइट रोग आने की आशंका बनी हुई है। ऐसे में किसान मौसम साफ होने की प्रार्थना कर रहे हैं।
और गिरेगा अभी तापमान
मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार लोगों के लिए अच्छी खबर नहीं है। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक नरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि सर्दी अभी और भी बढ़ेगी। उन्होंने बताया कि जनवरी के प्रथम सप्ताह में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। साथ ही कोहरे से भी राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें