फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी: मंदिर में पूजा करने गई महिला की चेन तोड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। माता शीतला देवी मंदिर में रविवार को पूजा करने गई एक महिला की सोने की चेन तोड़ ली गई। महिला के शोर मचाने पर लोग एकत्र हो गए। वहां मौजूद महिला पुलिसकर्मी भी आ गईं। कुछ संदिग्ध लोगों की तलाशी भी ली गई, लेकिन चेन नही मिली। पीड़िता बिना नाम पता बताए वहां से चली गई।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला सुबह माता शीतला देवी मंदिर में पूजा-अर्चना करने के लिए गई थी। वहां पर श्रद्धालुओं की काफी भीड़ थी, इस बीच किसी ने महिला के गले से सोने की चेन तोड़ ली। जानकारी होने के बाद महिला ने शोर मचा दिया, कुछ ही देर में वहां लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। वहां तैनात महिला पुलिसकर्मी भी आ गईं। महिला से पूछताछ की तो उसने जानकारी दी।
पुलिसकर्मियों ने परिसर में मौजूद कुछ संदिग्ध लोगों की तलाशी भी ली, लेकिन चेन नहीं मिल सकी। पीड़िता बिना नाम पता बताए कोतवाली में तहरीर देने की बात कहते हुए वहां से चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें