फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडलीय वॉलीबाल प्रतियोगिता में आगरा और मैनपुरी का दबदबा

Tue, 16 Oct 2018 07:06 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
वॉलीबॉल मैच खेलते आगरा और मैनपुरी के खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा के स्वर्गीय मोहन पहलवान स्टेडियम गणेशरा में मंडलीय माध्यमिक वॉलीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें मथुरा सहित आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी की टीमों ने हिस्सा लिया। मथुरा और फिरोजाबाद की टीमें नॉक आउट राउंड को भी पार नहीं कर सकीं, जबकि आगरा और मैनपुरी की टीमों का दबदबा रहा।      
विज्ञापन


सीनियर बालक वर्ग में मैनपुरी की टीम आगरा को हराकर फाइनल विजेता बनी। सब जूनियर बालिका वर्ग में मैनपुरी के श्री आदर्श कृष्णा इंटर कॉलेज राठेरा की टीम ने आगरा की टीम को पराजित कर फाइनल में जीत हासिल की। 

सीनियर बालिका वर्ग के फाइनल में आगरा की टीम ने मैनपुरी को पराजित किया, मैनपुरी उप विजेता रही। वहीं, सब जूनियर बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में आगरा की टीम ने मैनपुरी की टीम को पराजित किया। 
विज्ञापन


इससे पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला क्रीड़ा अधिकारी एसपी बमनिया, जिला क्रीड़ा सचिव पुष्पेंद्र चौधरी, जिला क्रीड़ा प्रभारी पद्म सिंह कौन्तेय, डॉ. अलका गोस्वामी, निरंजन सिंह सोलंकी ने किया। समापन अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक कृष्णपाल सिंह ने पुरस्कार वितरित किए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें