मैनपुरी। मंगलवार को देर रात देवी रोड विद्युत उपकेंद्र की 33 केवी लाइन में फॉल्ट हो गया। फॉल्ट के कारण उपकेंद्र पर विद्युत आपूर्ति बंद हो गई। इसके चलते उपकेंद्र से पोषित बड़े इलाके की बिजली कट गई। बिजली कटने से रात में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लगभग दो घंटे बाद आपूर्ति चालू कराई जा सकी।
देवी रोड विद्युत उपकेंद्र की 33 केवी लाइन में मंगलवार को देर रात 11 बजे के करीब फॉल्ट हो गया। 33 केवी लाइन में फॉल्ट होते ही उपकेंद्र की विद्युत आपूर्ति बंद हो गई। 33 केवी लाइन बंद होने से बड़े इलाके की आपूर्ति बंद हो गई। इसमें श्मशान घाट रोड, देवी रोड, चौथियाना, मिश्राना, सौतियाना, आंशिक राजा का बाग, लेनगंज, सदर बाजार समेत अन्य क्षेत्र शामिल रहे। रात में बिजली कटौती से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों ने कई बार उपकेंद्र पर फोन करके भी बिजली कटौती के बारे में जानकारी जुटाई। इसके बाद विद्युत निगम की टीम ने 33 केवी लाइन की पेट्रोलिंग शुरू की। पेट्रोलिंग के बाद फॉल्ट ढूंढकर सही कराने में लगभग दो घंटे लग गए। रात को एक बजे के बाद जब विद्युत आपूर्ति शुरू हुई तो लोगों ने राहत की सांस ली।