मैनपुरी। सिपाही विमल कुमार फाइल फोटो।
- फोटो : MAINPURI
भोगांव (मैनपुरी)। गांव भैंसरोली छुट्टी पर आए एक सिपाही की बीमारी के कारण मौत हो गई। वह गुर्दा रोग से पीड़ित था, वर्तमान में उसकी तैनाती आगरा पुलिस लाइन में थी। रविवार को पुलिस ने सिपाही के शव का पोस्टमार्टम कराया।
थाना भोगांव क्षेत्र के गांव भैंसरोली निवासी विमल कुमार (42) वर्ष 2002 में मृतक आश्रित में पुलिस विभाग में भर्ती हुआ था। वर्तमान में उसकी तैनाती आगरा पुलिस लाइन में थी, कुछ समय से वह गुर्दा रोग से पीड़ित चल रहा था, हाल ही में छुट्टी लेकर गांव भैंसरोली आया हुआ था। शुक्रवार को वह लखनऊ से दवा लेने के बाद घर लौटा था। शनिवार को हालत बिगड़ने के बाद परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों द्वारा उपचार देकर घर भेज दिया गया था, लेकिन कुछ देर बाद ही विमल की मौत हो गई। परिजन द्वारा इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई, इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी भिजवाया। रविवार को भोगांव पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया गया।