फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी: पुलिस के प्रयास से विवाहिता को घर में मिला प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। राजा का बाग में चार दिन से एक विवाहिता घर के बाहर बैठी थी, ससुरालीजन उसे घर में नहीं घुसने दे रहे थे। मामला संज्ञान में आने के बाद देर शाम सीओ सिटी ने दोनों पक्ष को समझाने बुझाने के बाद विवाहिता को घर में प्रवेश कराया।
विज्ञापन

जनपद औरैया के गांव ऐरवा कटरा निवासी अवधेश देवी की पुत्री राधा की शादी 28 नवंबर 2019 में शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला राजा का बाग गली नंबर सात निवासी अमित यादव के साथ हुई है। छह माह पूर्व ससुरालीजनों द्वारा उसे घर से बाहर निकाल दिया गया था, तभी से वह अपने मायके में थी।
12 दिसंबर 2022 को अवधेश पुत्री राधा को लेकर उसकी ससुराल पहुंची तो अंदर नहीं घुसने दिया। चार दिनों से पीड़िता घर के बाहर ही खुले में बैठी हुई थी। मामला संज्ञान में आने के बाद देर शाम सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने पीड़िता व ससुरालीजनों से बातचीत की। उनकी समस्याओं को सुनने के बाद निस्तारण करते हुए कहा कि ऐसा कोई कार्य न करें, जिसके चलते आपस में विवाद उत्पन्न हो। दोनों पक्ष सहमत होने के बाद राधा को उसके घर में प्रवेश दिलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें