फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी : घेवर और फैनी की बढ़ी बिक्री, विक्रेताओं के खिले चेहरे

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। सावन के दिनों में खाने के बाद स्वादिष्ट घेवर और दूध में डूबी हुई फैनी हर किसी को खूब भाती है। इन दिनों घेवर और फैनी की खूब खरीदारी हो रही है।
विज्ञापन

पिछले साल की अपेक्षा इस वर्ष घेवर के दाम में 50 से 60 रुपये और फैनी के दाम में 40 से 50 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई है। करहल रोड स्थित मिठाई विक्रेता दिलीप यादव ने बताया कि सावन और बारिश के दिनों में घेवर और फैनी की खूब बिक्री होती है। इस साल घेवर और फैनी के दाम पिछले साल की अपेक्षा थोड़े से अधिक जरूर है, लेकिन इससे इसकी खरीदारी पर अधिक प्रभाव नहीं पड़ा है। इस साल घेवर 340 से 1000 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रहा है। सफेद फैनी की कीमत 150 और लाल फैनी की कीमत 180 रुपये प्रति किलो है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें