फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुलायम को वोट न देने पर मारपीट के मामले में कार्रवाई के निर्देश, जीत के बाद हुई थी घटना

Thu, 30 May 2019 12:33 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
मैनपुरी लोकसभा सीट से सपा प्रत्याशी मुलायम सिंह यादव को वोट नहीं देने पर इटावा के नगला मान्धाता में हुई मारपीट व फायरिंग के मामले में उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति-जनजाति आयोग के अध्यक्ष ब्रजलाल ने पुलिस अधीक्षक मैनपुरी को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। साथ ही पीड़ित परिवार की सुरक्षा और गांव में सशस्त्र पुलिस तैनात करने को कहा है। 
विज्ञापन


सपा प्रत्याशी मुलायम सिंह यादव की जीत के बाद इटावा जनपद के थाना बसरेहर क्षेत्र अंतर्गत गांव नगला मान्धाता में अनुसूचित जाति के लोगों पर हमला कर उनके साथ मारपीट की गई थी। घटना में महिलाओं सहित चार लोग घायल हुए थे। गांव के जाति विशेष के लोगों पर  

पीड़ित पक्ष के बीएसएफ जवान रिंकू उर्फ फौजी ने थाना बसरेहर में तहरीर भी दी है, जिसमें गांव के जाति विशेष के लोगों पर आरोप लगाया गया। बता दें कि बसरेहर क्षेत्र इटावा के जसवंतनगर विधानसभा में आता है। जसवंतनगर विधानसभा मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। अब मामले का संज्ञान उप्र अनुसूचित जाति, जनजाति आयोग ने लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रजलाल ने दिए निर्देश

आयोग के अध्यक्ष ब्रजलाल ने कहा कि गांव नगला मान्धाता में जाति विशेष के लोगों ने अनुसूचित जाति के लोगों पर हमला करके मारपीट करने के साथ ही फायरिंग की है। इससे महिलाएं भी घायल हुई हैं। पीड़ित पक्ष के बीएसएफ जवान ने तहरीर भी दी है। इसके के आधार पर उचित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की जाए।

उन्होंने निर्देश दिए कि पुलिस अधीक्षक मैनपुरी खुद मौके पर जाकर जांच करें। पीड़ित परिवार को सुरक्षा दी जाए। गांव में सशस्त्र पुलिस तैनात की जाए। वहीं इस संबंध में पुलिस अधीक्षक अजय शंकर राय का कहना है कि लोकसभा क्षेत्र तो मैनपुरी है, लेकिन मामला इटावा जिले का है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें