फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म देखकर 13 साल के किशोर ने सीखा था रंगदारी मांगने का तरीका, बाल सुधार गृह भेजा आरोपी

Wed, 10 Jun 2020 12:09 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी

सार

प्रधानाचार्य को फोन पर धमकी देकर पांच लाख की मांगी थी रंगदारी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानचार्य को फोन पर धमकी देकर रंगदारी मांगने का अंदाज आरोपी किशोर ने किसी फिल्म से सीखा था, लेकिन असल जिंदगी में इसका इस्तेमाल करना उसे मंहगा पड़ गया। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी को बाल सुधार गृह भेजा।
विज्ञापन


बता दें कि कस्बा निवासी वर्णी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य ब्रजकिशोर को रविवार की देर शाम एक फोन कॉल पर परिवार के साथ जान से मारने की धमकी दी गई थी। उनसे पांच लाख की रंगदारी मांगी गई थी।

खुलासाः शौक पूरा करने को कक्षा आठ के छात्र ने मांगी प्रधानाचार्य से पांच लाख की रंगदारी
विज्ञापन


फिल्मी अंदाज में धमकी दी गई थी कि अगर पुलिस के पास जाने की कोशिश की तो जान से हाथ धो बैठोगे, लेकिन धमकी देने वाला आरोपी किशोर शायद हकीकत और फिल्म में फर्क करना भूल गया।  सोमवार को पुलिस ने उसे सर्विलांस के जरिए पकड़ लिया। पूछताछ में पता चला कि 13 वर्षीय किशोर को रंगदारी मांगने का आइडिया एक फिल्म देखकर आया था। 
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक सुरेश चंद्र शर्मा ने बताया कि रविवार की रात आरोपी किशोर ने प्रधानाचार्य को तीन चार बार फोन किया। पांच लाख की रंगदारी मांगी, लेकिन सुबह होते ही प्रधानाचार्य से 90 हजार रुपये देने की बात तय हो गई थी।

सुबह सैय्यद बाबा की मजार के पास दीवार के दूसरी तरफ प्रधानाचार्य ने एक बैग फेंक दिया था, लेकिन बैग में रुपये की जगह कागज की गड्डी थी। बैग को कोई भी उठाने नहीं आया था। मंगलवार की सुबह पुलिस ने आरोपी किशोर को बाल सुधार गृह भेजा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें