फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri Police: चौकी प्रभारी ने बेशर्मी की हद की पार, अंडरवियर पहने सुन रहे महिलाओं की फरियाद...शर्म भी न आई

Fri, 07 Jun 2024 12:46 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

अंडरवियर और बनियान में बैठकर महिला फरियादियों की फरियाद सुन रहे चौकी प्रभारी का फोटो तेजी से इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला उच्चाधिकारियों तक पहुंचा तो कार्रवाई की बात की जा रही है। 
 
विज्ञापन
अंडरवियर बनियान में महिलाओं की फरियाद सुनते चौकी इंचार्ज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले से चौकी प्रभारी का फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस फोटो में चौकी प्रभारी अंडरवियर पहने चौकी पर बैठकर महिला फरियादियों की फरियाद सुनते हुए दिखाई दे रहे हैं। फोटो वायरल होने के बाद मैनपुरी पुलिस के इस दरोगा और मैनपुरी पुलिस की जमकर किरकिरी हो रही है।
विज्ञापन

वायरल हो रहा फोटो एलाऊ थाना क्षेत्र में स्थित चौकी रतनपुर बरा का बताया जा रहा है। यहां पर तैनात चौकी प्रभारी धीरज सिंह मर्यादाओं को तार-तार करते हुए अंडरवियर और बनियान में चौकी में बैठकर महिला फरियादियों की फरियाद सुनते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि फोटो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। 
विज्ञापन

लोग चौकी प्रभारी के इस व्यवहार की निंदा कर रहे हैं। फिलहाल अब देखने वाली बात होगी मैनपुरी पुलिस के मुखिया ऐसे लापरवाह पुलिस कर्मियों पर क्या कार्रवाई करते हैं। मामले को लेकर जब सीओ सदर अजय कुमार चौहान से बात की तो उन्होंने बताया मामला संज्ञान में आया है नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें