फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर बस हाईजैक होने की खबर से छूटे पुलिस के पसीने

Mon, 27 Aug 2018 09:35 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे
विज्ञापन

मैनपुरी में आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सवारी बस के हाईजैक होने की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। किसी ने करहल थाना पुलिस को सूचना दी कि एक्सप्रेस-वे पर लखनऊ से आगरा जा रही बस का सशस्त्र लोगों ने अपहरण कर लिया है। 

विज्ञापन


सूचना पर थाना पुलिस बस की तलाश में जुट गई। प्रभारी निरीक्षक ने एक्सप्रेस-वे के सभी चेकपोस्ट, टोल बूथों को अलर्ट कर दिया गया। दो घंटे तक पुलिस बस की तलाश में भटकती रही। 

बाद में कठफोरी टोल प्लाजा पर पूछताछ में पता चला कि डबल डेकर बस मालिक पर फाइनेंस की रकम बकाया है। इसी कारण फाइनेंस कंपनी के असलहाधारी लोगों ने बस को फिरोजाबाद के सिरसागंज में खड़ा करा लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें