फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

29 मुकदमे, लूट की कार और तमंचा: दूसरी वारदात की फिराक में था बदमाश, मुठभेड़ में पुलिस ने दबोचा

Tue, 03 Nov 2026 12:47 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में पुलिस मुठभेड़ के दौरान 29 मुकदमों में आरोपी राजा उर्फ हनी उर्फ अभिमन्यु पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसके कब्जे से लूटी हुई कार, तमंचा और एंड्रॉइड फोन बरामद किया है।
 
विज्ञापन
मुठभेड़ में पुलिस ने दबोचा बदमाश - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी पुलिस ने एक मुठभेड़ के बाद राजा उर्फ हनी उर्फ अभिमन्यु नामक बदमाश को गिरफ्तार किया है। उसके पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उसके कब्जे से लूटी हुई कार, एक तमंचा और एंड्रॉइड फोन बरामद किया है।
विज्ञापन


थाना कुरावली पुलिस, एसओजी टीम, सर्विलांस टीम और एंटी थेफ्ट टीम ने संयुक्त अभियान चलाया। घिरोर तिराहा पर संदिग्ध वाहनों की जांच की जा रही थी। तभी गैरानाथ पुल की ओर से बिना नंबर प्लेट की सफेद कार आती दिखी। ड्राइवर पुलिस को देखकर गाड़ी रोककर भागने लगा। पुलिस टीम ने पीछा किया तो बदमाश ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। आत्मरक्षा में पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिससे बदमाश घायल हो गया। पूछताछ में उसने बताया कि उसने 26 अक्तूबर, 2026 को अपने साथियों छोटू उर्फ सौरिख और ध्रुव के साथ मिलकर यह गाड़ी लूटी थी। वह आज भी किसी और गाड़ी को लूटने की रेकी कर रहा था।

आपराधिक इतिहास और आगे की कार्रवाई
गिरफ्तार बदमाश राजा उर्फ हनी उर्फ अभिमन्यु इटावा के भरथना थाना क्षेत्र का निवासी है। यक्ष एप के माध्यम से उसके नाम-पते की पुष्टि हुई और उसका लंबा आपराधिक इतिहास सामने आया। उसके खिलाफ विभिन्न थानों में 29 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस उसके फरार साथियों छोटू उर्फ सौरिख और ध्रुव की तलाश कर रही है। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें