फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यार पाने और उधार से बचने के लिए व्यापारी ने रचा ऐसा ड्रामा, खुलासा होने पर पुलिस भी हैरान

Thu, 24 Sep 2020 06:33 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी

सार

  • पुलिस ने गुरुवार को व्यापारी अपहरण कांड का खुलासा कर दिया। व्यापारी ने खुद ही पूरी साजिश रची थी। इसके पीछे जो वजह सामने आई, जिसे जानकर पुलिस भी हैरान रह गई। 
विज्ञापन
मामले का खुलासा करते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी जिले के गांव दिहुली निवासी बिल्डिंग मैटेरियल व्यापारी ने खुद ही अपहरण का ड्रामा रचा था। उसने शादीशुदा प्रेमिका के साथ रहने और उधारी से बचने के लिए खुद को अगवा किए जाने की कहानी बनाई। गुरुवार को एसपी ने प्रेसवार्ता करके पूरे मामले का खुलासा कर दिया। व्यापारी को भिवाड़ी से गिरफ्तार किया है। साथ ही उसका साथ देने वाले भाई, दोस्त और चालक को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा है। 
विज्ञापन


एसपी अजय कुमार पांडेय ने बताया कि थाना बरनाहल क्षेत्र के गांव दिहुली निवासी बिल्डिंग मैटेरियल के व्यापारी सुलेमान 21 सितंबर की शाम दन्नाहार क्षेत्र से लापता हो गया था। चालक इमरान ने पुलिस को स्कॉर्पियो सवार चार बदमाशों के अगवा व्यापारी को अगवा किए जाने के बारे में बताया। 


ये भी पढ़ें-  डिप्टी सीएम बोले, संविदा पर नौकरी का सरकार का कोई कार्यक्रम नहीं, विपक्ष कर रहा भ्रामक प्रचार
विज्ञापन


व्यापारी के भाई सद्दाम ने अज्ञात लोगों पर अपहरण का मामला दर्ज करवाया। वारदात के बाद से ही प्रभारी निरीक्षक ओमहरि वाजपेई व्यापारी की तलाश में जुटे थे। इस बीच पुलिस को व्यापारी पर लाखों का कर्ज होने व एक प्रेमिका के बारे में भी जानकारी मिली थी। इसके बाद पुलिस ने व्यापारी के चालक से कड़ाई से पूछताछ की। इस पर उसने व्यापारी की पूरी पोल खोल दी। 
विज्ञापन

साजिश में व्यापारी का भाई भी था शामिल

एसपी ने बताया कि व्यापारी का अपहरण नहीं हुआ था। उसने भाई सद्दाम और चालक इमरान के साथ मिलकर अपहरण का नाटक रचा था। इसलिए वह प्रेमिका को लेकर भिवाड़ी राजस्थान चला गया। उसके कहने पर चालक ने खुद ही गाड़ी के शीशे तोड़ने के बाद सिर में चोट मारी। इसके बाद किसी व्यक्ति का फोन लेकर सद्दाम को फोन किया। 

व्यापारी का भाई सद्दाम भी योजना में शामिल था। उसने झूठा मुकदमा दर्ज कराया। वहीं एक दोस्त जाहिद व्यापारी का पूरा साथ दे रहा था। व्यापारी लाखों के कर्ज से बचने के साथ ही शादीशुदा प्रेमिका के साथ रहना चाहता था। चारों को गिरफ्तार करने के बाद जेल भेजा गया है।

प्यार करते थे, शादी नहीं हो सकी

सुलेमान ने पुलिस को बताया कि एक लड़की से करीब आठ वर्ष से प्यार करता था। दोनों की शादी भी होने वाली थी, लेकिन किसी कारण से नहीं हो सकी। दोनों लगातार संपर्क में रहे। 16 सितंबर को प्रेमिका का फोन आया। उसने कहा कि पति ने पिटाई की है। अब वह उसके साथ रहना चाहती है। 

उसने आगरा जाकर प्रेमिका के भिवाड़ी में रहने का इंतजाम कर दिया था। किसी को शक न हो इसलिए गांव में ही रह रहा था। भाई के साथ बनाई गई योजना के तहत उसने 21 सितंबर को अपहरण का नाटक रचा और टैक्सी से भिवाड़ी चला गया था। वह नेपाल जाने वाला था। इससे पहले ही पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें