फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी: अलवर के गैंग ने डाली थी बिजली गोदाम में डकैती, 16 बदमाश गिरफ्तार

Fri, 15 Jan 2021 12:04 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
मैनपुरी पुलिस ने पकड़ा राजस्थान का गैंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मैनपुरी जिले के दन्नाहार क्षेत्र में सिरसागंज मार्ग स्थित यूपीपीटीसीएल के गोदाम में डकैती की वारदात अलवर राजस्थान के एक सक्रिय गैंग ने अंजाम दी थी। पुलिस ने 16 बदमाशों को लूटी गए तीन असलहा, 10 लाख का माल, एक ट्रक, केंटर और कार के साथ गिरफ्तार किया है। एसपी ने बताया कि गैंग के दो अन्य शातिर भी जल्द गिरफ्तार होंगे।

विज्ञापन


दन्नाहार क्षेत्र में सिरसागंज मार्ग स्थित यूपीपीटीसीएल के गोदाम में पांच जनवरी की रात बदमाशों ने चार सुरक्षाकर्मियों को बंधक बनाकर पीटने के बाद एक राइफल और दो बंदूक लूट लीं थी। डकैती की इस वारदात के बाद पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी थी। गुरुवार को एसपी अविनाश पांडेय ने प्रेसवार्ता कर बताया कि यूपीपीटीसीएल के गोदाम में वारदात अंजाम देने वाला अलवर राजस्थान का एक 18 सदस्यीय सक्रिय गैंग था। यह गैंग दिल्ली, राजस्थान आदि राज्यों में वारदात अंजाम देता है। 

पांच जनवरी की रात एक ट्रक में सवार होकर आए बदमाशों ने सिक्योरिटी गार्ड की बंदूक राइफल लूट की वारदात अंजाम दी। इसके साथ ही करीब 10 लाख कीमत का माल भी डीसीएम में लादकर ले गए थे। बुधवार देर रात प्रभारी निरीक्षक ओमहरि बाजपेई, स्वाट टीम प्रभारी, सर्विलांस प्रभारी जोगेंद्र सिंह ने टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर जवापुर नहर पुल के पास मुठभेड़ के दौरान तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

लूटे गए असलहा बरामद 
बदमाशों के कब्जे से एक कंटेनर बरामद हुआ। साथ ही सुरक्षा कर्मियों से लूटे गए तीनों असलहा दो बदूंक व राइफल भी बरामद हुई। पूछताछ में बदमाशों ने अपने नाम राजेश निवासी वलीपुर थाना नगला खंगर फिरोजाबाद, दीपांशू और आकाश निवासी मोती झील के पास सराय दयानत थाना सिविल लाइन इटावा बताया। दीपांशू पर करीब 12 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं।

पकड़े गए बदमाशों ने बताया कि उनके दो साथी दीपक, सर्वेश यादव निवासी पाली थाना भरथना इटावा भाग गए। दोनों ही बिजली स्टोर का सामान चोरी कर बिकवाने का काम करवाते हैं। देर रात ही पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों की जानकारी पर उनके साथियों को गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने बताया कि भागे हुए दीपक और सर्वेश यादव निवासी पाली इटावा की तलाश की जा रही है। जल्द ही पुलिस उन्हें भी गिरफ्तार करेगी। 

यूपीपीटीसीएल के गोदाम में है करीब 1300 करोड़ का माल
प्रभारी निरीक्षक ओमहरि बाजपेई ने बताया कि एक अनुमान के तहत यूपीपीटीसीएल के गोदाम में करीब 1300 करोड़ का माल रखा हुआ है। यह टावर आदि निर्माण के काम में आने वाला एल्यूमुनियम आदि मंहगी धातु का होता है। लूटा गए माल को बदमाश शैलेंद्र पुत्र शांति प्रसाद को बेचने के लिए जसवंतपुर इटावा जा रहे थे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें