फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीबों के 'निवाले' पर ऐसे डाला जा रहा डाका, डुप्लीकेट राशन कार्डों के सत्यापन में खुलासा

Tue, 08 Oct 2019 04:19 PM IST
मुकेश कुमार ज्योत्यवेंद्र दुबे, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
मैनपुरी जिले में ई-पॉस मशीन के माध्यम से सरकारी खाद्यान्न वितरण शुरू होने के बाद राशन कार्ड में फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। पूर्ति विभाग ने गैर जनपदों में फर्जी तरीके से बनाए गए साढ़े छह हजार राशन कार्डों को चिह्नित किया है। इन्हें निरस्त कराने के लिए संबंधित जिलों के पूर्ति विभाग को पत्र भेजा गया है। 
विज्ञापन


एक साल पहले ही शासन ने राशन कार्ड से आधार नंबर लिंक करा दिए थे। जितने आधार राशन कार्ड से लिंक थे, उतने ही यूनिट का राशन दिया जाता था। मैनपुरी के साढ़े छह हजार लोगों के नाम पर प्रदेश के 60 जिलों में फर्जी ढंग से कार्ड जारी करा लिए गए। 

राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र ने जब जिला पूर्ति अधिकारी को सूची भेजी तो मामले की जानकारी हुई। सत्यापन के बाद पता चला कि दूसरे जनपदों में ये राशन कार्ड फर्जी तरीके से बनाए गए हैं। इसके बाद इन्हें निरस्त कराने के लिए सभी 60 जनपदों के जिला पूर्ति अधिकारी को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Dusshera: राम की हर लीला में एक सीख, इन 10 संकल्पों से पाएं 'बुराई के रावण' पर विजय

जांच कराई तो खुली पोल 

राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र से डुप्लीकेट कार्ड धारकों की सूची भेजी गई थी। पूर्ति विभाग ने इनका सत्यापन कराया तो पता चला कि जिन लोगों के नाम पर दूसरे जिलों में फर्जी राशन कार्ड बने हैं वे तो मैनपुरी में ही निवास कर रहे हैं। ऐसे में दूसरे जिले में गलत तरीके से राशन कार्ड बनवाया गया है। इसके बाद इन कार्डों को निरस्त कराने की पहल की गई। 

इन जिलों में हैं मैनपुरी के फर्जी राशन कार्ड 

प्रदेश के अमरोहा, अंबेडकर नगर, अयोध्या, अलीगढ़, आगरा, आजमगढ़, इटावा, उन्नाव, एटा, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, कासगंज, कुशीनगर, खीरी, गाजियाबाद, गाजीपुर, गोरखपुर, गौतमपुर, चित्रकूट, जालौन, जौनपुर, झांसी, पीलीभीत, प्रतापगढ़, प्रयागराज, फतेहपुर, फर्रुखाबाद, फिरोजाबाद, बदायूं, बरेली, बलरामपुर, बलिया, बस्ती, बांदा, बागपत, बिजनौर, बुलंदशहर, मऊ, मथुरा, महाराजगंज, महोबा, मिर्जापुर, मुजफ्फरनगर, मुदरादाबाद, मेरठ, रामपुर, रायबरेली, लखनऊ, शामली, शाहजहांपुर, संत रविदासनगर, संभल, सिद्धार्थनगर, सीतापुर, सोनभद्र, हमीरपुर, हरदोई और हाथरस आदि जिले में मैनपुरी के लोगों के नाम पर फर्जी राशन कार्ड बने हैं। 

ये भी पढ़ें- विजयदशमी पर धर्मनगरी में रावण की महाआरती, लंकेश के भक्तों ने किया पुतला दहन का विरोध
विज्ञापन

13 हजार राशन कार्ड पहले भी किए थे निरस्त 

दो माह पहले भी जुलाई में जिले के 13 हजार राशन कार्ड निरस्त किए गए थे। ये राशन कार्ड धारक ऐसे थे जो दूसरे जिलों में जाकर रहने लगे थे, लेकिन वे मैनपुरी के मूल निवासी थे। ऐसे में उनके परिवार के लोगों ने दोनों जगह राशन कार्ड बनवा रखा था। राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र लखनऊ से प्राप्त सूची के अनुसार जिला पूर्ति अधिकारी ने जिले में 13 हजार राशन कार्डों को निरस्त कर दिया था। 

निदेशालय से राशन कार्डों का सत्यापन कर डुप्लीकेट राशन कार्ड की सूची जिलों को भेजी जा रही है। इसी के आधार पर मैनपुरी में भी मिलान करने पर हजारों कार्ड ऐसे मिले जो दूसरे जिलों में चल रहे हैं, इन्हें निरस्त कराने के संबंधित जिलों को पत्र लिखा गया है। वहीं जिले में चल रहे 13 हजार डुप्लीकेट कार्ड पहले निरस्त किए जा चुके हैं। - यूआर खान, जिला पूर्ति अधिकारी। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें