फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: आरबीएस कॉलेज से मुलायम सिंह यादव ने सीखी थी ‘राजनीति’, शिक्षकों को पैर छूकर देते थे सम्मान

Tue, 11 Oct 2022 02:52 AM IST
मुकेश कुमार अमित कुलश्रेष्ठ, अमर उजाला आगरा

सार

मुलायम सिंह यादव ने 1967-68 में आगरा के आरबीएस कॉलेज से एमए राजनीति शास्त्र की पढ़ाई की। उन्होंने यहां हॉस्टल में रहकर पढ़ाई पूरी की।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजनीति के अखाड़े में समाजवादी नेता मुलायम सिंह यादव ने जो दांव-पेंच चले, वह उन्होंने आगरा की जमीन से सीखा। 1967-68 में आरबीएस कॉलेज से एमए राजनीति शास्त्र की पढ़ाई की। राजनीति की सैद्धांतिक व कुछ व्यावहारिक बारीकियां सीखीं। तब आरबीएस कॉलेज का नाम बलवंत राजपूत कॉलेज होता था। उन्होंने हॉस्टल में रहकर पढ़ाई पूरी की। मुख्यमंत्री बनने पर भी जब वह आरबीएस कॉलेज के शिक्षकों को देखते तो पैर छूकर उन्हें सम्मान देते थे।

विज्ञापन



 
पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के साथ सजपा और सपा में रहे समाजवादी नेता सीपी राय ने बताया कि सब के दुख-सुख में वह साथ रहते थे। पिता आरबीएस कॉलेज में शिक्षक थे। जब मुलायम पहली बार घर आए और पिता से मिले तो उनके पैर छूकर कहा कि वह आरबीएस कॉलेज के छात्र रहे हैं। जब पहली बार मुख्यमंत्री बने तो कॉलेज को पांच लाख रुपये प्रदान कराए थे। आगरा के प्रेस क्लब की इमारत का आवंटन और 1.50 लाख रुपये की वित्तीय मदद भी उन्होंने कराई थी।

बहन के निधन पर रोहतक से आए

सीपी राय ने बताया कि उनकी पत्नी मुलायम सिंह यादव को राखी बांधती थीं। उनके बीमारी में सहयोग किए, जब मृत्यु हुई तो रोहतक से घर आकर शव को कंधा दिया। शवयात्रा में साथ-साथ चले। रिश्तों को निभाना कोई उनसे सीखे। राजनीतिक विरोध पर दो बार उन्होंने पार्टी से निकाला लेकिन जब किताब लिखी तो विमोचन के लिए मुलायम सिंह आगरा आए। सरकार आने पर दो बार राज्यमंत्री का दर्जा देकर सम्मानित किया।

विज्ञापन

मुलायम सिंह यादव के साथ एसपी सिंह बघेल - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय राज्यमंत्री ने बताया राजनीतिक गुरु

सोमवार को मुलायम सिंह यादव के निधन पर नेताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया। नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी। आगरा के सांसद एवं केंद्रीय राज्यमंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने कहा कि समाजवाद और भारतीय राजनीति के योद्धा को कुछ रोज पहले अस्पताल में देखकर आंखें नम हो गई थीं। जीवन में जो हर लड़ाई में विजयी होकर निकला हो वो आज जीवन की जंग हार गया। हमेशा लोगों के लिए लड़ने का गुर मैंने नेताजी से सीखा। मेरे राजनीतिक गुरु थे। उनका जाना मेरी निजी क्षति है। 

उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि नेताजी के निधन पर गहरा शोक। राजनीति के एक ऐसे युग का अंत जिसको भर पाना संभव नहीं। श्रद्धांजलि। ईश्वर स्वर्गिक आत्मा को शांति प्रदान करे एवं शोक संतप्त परिवार को धैर्य। फतेहपुरी सीकरी के सांसद राजकुमार चाहर ने कहा कि देश के पूर्व रक्षा मंत्री, यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव नेताजी के  निधन से भारतीय राजनीति का बड़ा नुकसान हुआ है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें