निकाय चुनाव में प्रचार के दौरान विकास और बेहतर शिक्षा दिलाने का दावा करने वाले प्रत्याशी उच्च शिक्षा से दूर है। जहां जिले में पालिका और नगर पंचायत में नौ नवनिर्वाचित अध्यक्षों में से सिर्फ एक ही डिग्री धारक है। मतलब पालिका और पंचायतों की बागडोर अब उनके हाथों में है जो खुद शिक्षा से कोसों दूर हैं।
निकाय चुनाव 2017 में मैनपुरी पालिका परिषद पर जीत हासिल करने वाली भाजपा की मनोरमा देवी और नगर पंचायत ज्योंति खुड़िया से जीते नवाब सिंह केवल आठवीं पास हैं। वहीं, पंचायत कुरावली से जीतीं भाजपा की संगीता दसवीं (हाईस्कूल) और घिरोर से जीतीं रेखा देवी बारहवीं(इंटर) पास हैं। यानि भाजपा के जीते पांच अध्यक्षों में से चार ने तो डिग्री कॉलेज का मुंह तक नहीं देखा। हालांकि भाजपा की ही बेवर से अध्यक्ष पद पर विजयी रहीं।
वहीं, सुनीति परास्नातक भी हैं। वहीं यदि बात करें अन्य पार्टी के विजयी रहे प्रत्याशियों की तो कुसमरा से जीते सपा के संजय और करहल से जीतीं निर्दलीय सेवन कुमारी भी आठवीं पास हैं। यही नहीं किशनी से जीते बसपा के अनिल कुमार इंटर और भोगांव से जीते निर्दलीय खरग सिंह निरक्षर हैं।