घिरोर। थाना क्षेत्र में रेलवे फाटक कोसमा के पास रविवार सुबह एक 55 वर्षीय व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर आई और पहचान के प्रयास किए। शिनाख्त न हो पाने की चलते शव को मोर्चरी में रखवाया है।
रेलवे फाटक कोसमा गांव कपरावली के पास से होकर गुजर रहे ग्रामीणों ने रविवार सुबह एक करीब व्यक्ति का शव रेलवे ट्रेक पर क्षत विक्षत अवस्था में पड़ा देखा, इसकी सूचना थाना पुलिस को दी गई। सूचना पर थानाध्यक्ष अनुज चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। आसपास के लोगों मृतक की पहचान को लेकर प्रयास किए, मगर कोई भी मरने वाले वृद्ध के बारे में कोई जानकारी नहीं दे सका। इसके बाद थानाध्यक्ष ने शव को जिला मुख्यालय स्थित मोर्चरी में रखवाया। आसपास के थानों में फोटो भेजी गई हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि पहचान को लेकर प्रयास किए जा रहे हैं। यदि 72 घंटे तक पहचान नहीं हाेती तो पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा।