फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मंदिर से तांबे का नाग चोरी करते पकड़ा संदिग्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास सेक्टर नंबर चार के लोगों ने शनिवार को एक संदिग्ध युवक को पकड़कर पुलिस के सुपर्द किया।
विज्ञापन

बताया कि मोहल्ले के नमो पार्क में एक सार्वजनिक नर्मदेश्वर शिव मंदिर है। इसमें पिछले कुछ दिनों से चोरी की घटनाएं हो रही हैं। शनिवार को लोगों ने एक संदिग्ध युवक को पकड़ा। वह मंदिर से तांबे का नाग चुरा कर ले जा रहा था। पूछताछ में युवक ने अपने अतिरिक्त चोरी की घटना में एक साथी के शामिल होने की बात कही।
विज्ञापन

युवक ने अपना पता मोहल्ला वंशीगोहरा बताया है। मोहल्ले के लोगों ने युवक को पुलिस को सौंपते हुए कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस पकड़े गए युवक से पूछताछ कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें