फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ई-रिक्शा में बैठी महिला के बैग से लाखों के जेवर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। फिरोजाबाद में एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद ई-रिक्शा में बैठ कर लौट रही महिला के बैग से करीब 3 लाख रुपये अधिक के जेवर चोरी कर लिए गए। महिला ने पास बैठी तीन महिलाओं पर शक जाहिर किया। काफी तलाश करने के बाद भी महिलाओं का पता नहीं लग सका। जिसके बाद पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के छोटी नगरिया निवासी खुशबू अपनी रिश्तेदारी में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए फिरोजाबाद गई थीं। मंगलवार की दोपहर वह लौटकर कोतवाली क्षेत्र में करहल चौराहा के पास उतरीं। वहां से घर आने के लिए एक ई-रिक्शा में बैठ गईं। कुछ देर बाद रिक्शा में तीन महिलाएं भी पास आकर बैठ गईं। जब वह देवी गेट चोकी के पास पहुंची, तभी तीनों महिलाएं तेजी के साथ उतर कर चली गईं। शक होने पर जब उन्होंने बैग देखा तो उसमें रखा टिफिन गायब था। टिफिन में एक सोने की चेन, 5 अंगूठी, दो जोड़ी कुंडल सहित करीब तीन लाख से अधिक के जेवर रखे हुए थे। जेवर चोरी की घटना के बाद पीड़िता काफी देर तक महिलाओं की तलाश करती रही। जब उनका पता नहीं लगा तो कोतवाली में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें