फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ठेका के ताले तोड़ कर 25 पेटी शराब और नकदी चुराई

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दन्नाहार। गांव बिघरई स्थित कंपोजिट अंग्रेजी शराब और बीयर के ठेका के ताले तोड़ कर चोर 25 पेटी शराब व तीन हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई।
विज्ञापन

कस्बा के रहने वाले राहुल कुमार विद्यरई में अंग्रेजी शराब और बियर ठेके के अनुज्ञापी हैं। शनिवार की सुबह सेल्समैन ने उन्हें दुकान से चोरी की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे राहुल ने देखा तो वहां से नौ पेटी अंग्रेजी शराब, 16 पेटी बीयर और तीन हजार की नकदी चोरी हो गई थी। चोर इंवर्टर और बैटरी भी चुरा कर ले गए थे। सेल्समैन हमीरपुर निवासी अनुज कुमार ने बताया कि रात को वह दुकान बंद करने के बाद घर चला गया था। सुबह जब दुकान खोलने पहुंचा तो शटर का ताला टूटा हुआ था। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। पुलिस मामले में जांच कर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें