फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक: मिट्टी भर रहे किशोर पर पलट गई ट्रैक्टर-ट्राॅली, मौके पर ही मौत; परिजनों में मचा कोहराम

Fri, 14 Feb 2025 12:36 PM IST
आगरा ब्यूरो संंवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मिट्टी भर रहे किशोर पर अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्राॅली पलट गई। वो ट्रॉली के नीचे दब गया। जब तक बाहर निकाला गया, तब तक किशोर की मौत हो गई। 
 
विज्ञापन
ट्रैक्टर ट्राॅली पलटने से हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के थाना कुर्रा क्षेत्र में सुखचैनपुर मोड़ के पास एक ट्रैक्टर-ट्राॅली अनियंत्रित होकर वहां मिट्टी भर रहे किशोर पर पलट गई। जब तक ट्राॅली हटाकर किशोर को बाहर निकाला गया, उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन


कुर्रा क्षेत्र के गांव नगला दया निवासी संतोष कुमार मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। बृहस्पतिवार की सुबह 15 वर्षीय अंकुश सुखचैनपुर मोड़ के पास ट्रैक्टर-ट्राॅली में मिट्टी भरने के लिए गया था। वहां मिट्टी भरने के दौरान ट्रैक्टर-ट्राॅली अनियंत्रित होकर अंकुश के ऊपर पलट गई। उसकी चीख-पुकार सुनकर मजदूरों में अफरातफरी मच गई। 

पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से ट्राॅली हटवा कर किशोर को बाहर निकाला, मगर तब तक अंकुश की मौत हो चुकी थी। इस बीच अंकुश के परिजन भी रोते बिलखते आ गए। किशोर की मौत के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें