फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दिल्ली मार्ग पर 3 और बसों का संचालन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। होली पर यात्रियों की सुविधा को देखते हुए परिवहन निगम ने दिल्ली मार्ग पर बसों की संख्या में इजाफा किया है। निगम ने आगरा और इटावा मार्ग पर बसों की चक्कर भी बढ़ाए है।
विज्ञापन

मैनपुरी डिपो ने होली स्पेशल के तहत मैनपुरी से दिल्ली मार्ग पर तीन अतिरिक्त बसों का संचालन शुरू किया है। अब दिल्ली मार्ग पर डिपो की कुल 38 बसों का संचालन हो रहा है। इसके अलावा इटावा और आगरा मार्ग पर चलने वाली बसों के चक्कर बढ़ाए गए है। डिपो इटावा मार्ग पर 3 और आगरा मार्ग पर 31 बस चलाती है, जो डिपो से सवारी लेकर दिन में एक बार जाती है और वापस सवारी लेकर लौटती है। अब प्रत्येक बस को दो बार मार्ग पर जाना होगा।
दिल्ली मार्ग पर बसों की बड़ी संख्या और आगरा-इटावा मार्ग पर बसों के फेरे बढ़ने से यात्रियों की यात्रा सुखद बनेगी। डिपो ने दिल्ली मार्ग पर एक नई बस का संचालन भी शुरू किया है, जो प्रतिदिन सुबह 4.30 बजे दिल्ली के लिए चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें