फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बाइक की टक्कर से पलटा ऑटो, वृद्ध की मौत

Sun, 09 Mar 2025 11:29 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। थाना अमांपुर क्षेत्र में रविवार की दोपहर कासगंज-अमांपुर मार्ग पर नगला चिंती के पास बाइक और ऑटों में टक्कर हो गई। हादसे में गंभीर घायल एक वृद्ध की मौत हो गई। वहीं, छह अन्य लोग घायल हो गए। एक गंभीर घायल को रेफर कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कासगंज मार्ग पर रविवार की दोपहर नगला चिंती के पास बाइक और ऑटो में टक्कर हो गई। टक्कर लगने के बाद ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना में ऑटो में सवार गांव टोडरपुर निवासी मानिकचंद्र (60), रोशनी पुत्री संतोष निवासी गांव जंगाली, चालक विजय (25) पुत्र अवधेश निवासी नगला पियरी, चेतन सोलंकी निवासी सरसईनरू घायल हो गए। वहीं बाइक पर सवार विवेक (22) पुत्र सुदेश, मोनू (13) पुत्र राघवेंद्र, जितेंद्र पुत्र अवधेश निवासी नगला सेवका अमांपुर घायल हो गए। घटना के बाद राहगीर व आस-पास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना पर अमांपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टर ने वृद्ध मानिकचंद को मृतक घोषित कर दिया। गंभीर घायल मोनू की हालत को गंभीर देखते हुए उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया। अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया। वृद्ध की मौत की जानकारी मिलने पर परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक वृद्ध मानिकचंद के नाती धर्मेश ने बताया कि बाबा ऑटो में सवार होकर अमांपुर में बाजार से खरीदारी करने के लिए आ रहे थे। इसी दौरान ऑटो में बाइक टकराने से ऑटो पलट गया। उसमें सवार उसके बाबा की मौत हो गई। इस संबंध में थानाध्यक्ष अमांपुर का कहना है कि बाइक व ऑटो की टक्कर में वृद्ध की मौत हुई है। परिजन की ओर से अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें