फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: रोडवेज बसों की कमी, रक्षाबंधन पर बढ़ेगी दिक्कतें

विज्ञापन
विज्ञापन
करहल। रोडवेज बसों के कम संचालन के कारण स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। आने वाले रक्षाबंधन के त्योहार पर बहनों को यात्रा करने में दिक्कतें होंगी। बसें, रोडवेज बस स्टैंड पर नहीं आती है, यहां हमेशा सन्नाटा पसरा रहता है। बस की कमी के कारण लोगों को प्राइवेट वाहनों में सफर करना पड़ रहा है।स्थानीय लोगों की सुविधा के लिए परिवहन निगम ने करहल में रोडवेज बस स्टैंड का निर्माण कराया था, यहां से बस संचालन के निर्देश दिए गए थे। कुछ दिन तो सब ठीक रहा, लेकिन बाद में चालक-परिचालक की मनमानी के कारण बसों का स्टैंड पर आना बंद हो गया। लोगों का कहना है कि स्टैंड पर बसों के न आने के कारण लोगों को दिक्कतें हो रही हैं। रक्षाबंधन का त्योहार नजदीक है, ऐसे में अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए जाने वाली बहनों को परेशानी होगी।
विज्ञापन

करहल के सुभाष गेट से आगरा-मथुरा के लिए दो, शाम 6 बजे सिरसागंज शिकोहाबाद होकर आगरा के लिए एक, किशनी घिरोर मार्ग पर एक, शमशेरगंज से किशनी होकर आगरा के लिए एक, दिल्ली के लिए एक, जसवंतनगर, जैतपुर और बाह के भी सिर्फ एक बस का संचालन होता है। यात्रियों की संख्या के अनुसार संचालित बसों की संख्या बेहद कम होने के कारण यात्री प्राइवेट वाहनों में सफर करने को मजबूर हैं। करहल निवासी आशा देवी, माधुरी पांडेय, रेखा शर्मा, बबीता यादव, ओमवती, भावना, नीरू आदि ने बसों की संख्या बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें