फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं को दें प्रमुखता

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मैनपुरी। कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार को विद्युत निगम की बैठक हुई। इसमें निगम के अधिकारियों ने जनपद के जनप्रतिनिधियों को विद्युतीय कार्यों और योजनाओं की प्रगति के बारे में बताया।
जनप्रतिनिधियों ने जिले की बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सुझाव दिए। विधायक भोगांव रामनरेश अग्निहोत्री ने कहा कि निगम के अधिकारी विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान कराएं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि निगम के अधिशासी अभियंता अपने क्षेत्र में प्रतिदिन भ्रमण कर जनता की समस्याओं का समाधान कराएं, जनता से संयमित व्यवहार करें। कृषि फीडर्स पर रात के स्थान पर दिन में बिजली आपूर्ति के प्रयास किए जाएं। एमएलसी मुकुल यादव ने कहा कि जनपद में निर्बाध बिजली आपूर्ति के प्रयास किए जाएं। उपभोक्ताओं को समय के बिजली बिल उपलब्ध कराएं, ताकि उन्हें जमा करने के लिए समय मिल सके।
नगर पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक गुप्ता ने कहा कि शहर के देवी रोड, सिविल लाइन, माता शीतला देवी मंदिर क्षेत्र में स्ट्रीट लाइटों के ऊपर से फीडर सेपेरेशन के लिए 11केवी लाइन निकाली जा रही है, इससे लाइट पर अनुरक्षण कार्य करना मुश्किल हो रहा है।
बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष ममता राजपूत, सांसद प्रतिनिधि देवेंद्र सिंह यादव, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री के प्रतिनिधि उदय चौहान, किशनी विधायक प्रतिनिधि संतराम यादव आदि ने जिले की विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए सुझाव दिए।
विज्ञापन

बैठक में अधीक्षण अभियंता रवि प्रताप, अधिशासी अभियंता प्रथम अनिल वर्मा, अधिशासी अभियंता द्वितीय अरुण कुमार सिंह, अधिशासी अभियंता तृतीय हंसराज कौशल, एक्सईएन परीक्षण खंड बृजेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें